अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, घटना में ट्रैक्टर मालिक की दबकर मौत

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जगतपुरा मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, इस घटना में ट्रैक्टर मालिक की दबकर मौत

जगतपुरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया और इस घटना में ट्रैक्टर चला रहा ट्रैक्ट र का मालिक की दबकर मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के जगतपुरा बारे मोड़ के समीप की बताई जाती है। जहां अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर मालिक सह चालक की दबने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना भभुआ थाने की पुलिस को दी गई। थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर पलटने से जिस व्यक्ति की मौत हुई है। उसकी पहचान भभुआ थानाक्षेत्र के जगतपुरा गांव निवासी श्यामजी सिंह का 50 वर्षीय बेटा सुधीर यादव के रूप मरण हुई है। बता दें कि सुधीर शनिवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर मिट्टी लाने डीहरा गांव जा रहा था। इसी दौरान बारे जगतपुरा मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन को बचाने के चक्कर मे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाट में पलट गई। ट्रैक्टर के पलटने से चालक उसके नीचे दब गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

Join us on:

Leave a Comment