भयानक अगलगी में सबकुछ जलकर राख, जानवर भी झूलसे!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

आग लगी के दौरान झोपड़ी में बकरी झुलसी, घरेलू सामान जलकर खाक

आग लगी के दौरान झोपड़ी में बंधी एक बकरी झुलस गई और इस घटना में झोपड़ी में रखे घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। यह घटना कैमूर जिला के मोहनिया शहर की बताई जाती है। मोहनिया शहर के वार्ड 16 स्थित अवारी गांव में आग लग गयी। आग लगी की घटना में झोपडी में रखे घरेलू समान जलकर खाक हो गया। वही आग लगी के दौरानझोपडी में बन्धी बकरी भी बुरी तरह झुलस गई। घटना की जानकारी लोगों ने दमकल वाहन को दी। आगलगी के सूचना पर पहुची दमकल की वाहन ने आग पर काबू पाया गया। शनिवार की दोपहर मोहनिया के अवारी गांव में जिस व्यक्ति के झोपड़ी में आग की घटना घटी है। वह व्यक्ति अवारी गांव में बाबू लाल राम है। बाबूलाल राम ने बताया कि उसकी झोपड़ी में आग लग गई और इस घटना में झोपड़ी में बंधी एक बकरी झुलस गई और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

Join us on:

Leave a Comment