मोकामा के हाथीदह में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा के हाथीदह थाना ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है, पुलिस की इस कारवाई में विभिन्न धारिता के कुल 219 बोतल शराब बरामद किये गये हैँ!
हथिदह थाना के सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ने बताया की पुलिस को शराब डिलीवरी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी इसी आलोक में सब इंस्पेक्टर मदन सिंह ने त्वरित कारवाई की और बाटा मोर के पास तस्कर के घेराबंदी की कोशिश की, परंतु पुलिस को देखते ही तस्कर शराब की खेप छोड़कर फरार हो गया! वहीं पुलिस ने शराब जब्त कर लिया!
पुलिस के अनुसार उक्त तस्कर पहले से शराब मामले का प्राथमिकी अभियुक्त है और फरार चल रहा है, ईधर पुलिस ने उसे शीघ्र गिरफ्तार करने की क़वायद तेज कर दी है!

Byte :- एसआई बिपुल कुमार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें