औरंगाबाद-पिकअप वैन ने वृद्ध को कुचला, घटना स्थल पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार!

पिकअप वैन के टक्कर से एक वृद्ध की मौत,परिजनों में मचा कोहराम मदनपुर थाना क्षेत्र की घटना आपको बता दे पिकअप वैन के टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई।घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया मोड़ की है जहां वृद्ध व्यक्ति सड़क पार कर रहा था तभी एक तेजी गति आ रही पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर अवस्था जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के द्वारा इलाज हेतु मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक 65 वर्षीय देनी भगत खिरियावां गांव के रहने वाला है मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है गांव में शोक की लहर दौड़ गई है मृतक के परिजनों ने बताया मवेशी को चारा देने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी तेजी गति से आ रहे पिकअप वैन ने टक्कर मार दी।जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर अवस्था में जख्मी हो गए जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।इधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने खिरियावां मोड़ टू रफीगंज पथ के पड़रिया मोड़ पर जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।जिसके बाद समाजसेवी केदार साह के समझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क से हटे। घटना की जानकारी मिलते मदनपुर थाना के एसएचओ शशी कुमार राणा अपने दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है और पिकअप वैन को जब्त कर थाना लाया है। बाइट मृतक के परिजन

Join us on:

5 thoughts on “औरंगाबाद-पिकअप वैन ने वृद्ध को कुचला, घटना स्थल पर ही मौत!”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment