आकाश कुमार
पूर्णिया
जिले के बायसी प्रखंड स्थित एक निजी क्लीनिक में नवजात की मौत हो गई. परिजनों ने क्लिनिक के डॉक्टर पर नवजात की मौत का आरोप लगाया है। मृतक नवजात के परिजनों ने क्लिनिक के चिकित्सक पर ईलाज के नाम पर रुपए ऐंठने का भी आरोप लगाया।
परिजनों ने चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सक ने नवजात को इंजेक्शन लगाया। इसी के बाद नवजात की नवजात की तबियत बिगड़ती चली गई और फिर नवजात की मौत हो गई। वहीं नवजात की मौत के बाद हंगामे के डर से स्टाफ क्लीनिक छोड़ फरार हो गए।
परिजनों ने बताया कि देर रात नवजात शिशु को मुख्यालय स्थित प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। यहां डाक्टरों ने नवजात के परिजनों को आश्वासन दिया कि उनके इलाज में नवजात ठीक हो जाएगा। इलाज के एवज में डॉक्टर इलाज के नाम पर परिजनों से बारी -बारी रुपए ऐंठते रहें। वे नवजात के बारे में पूछते रहे, मगर किसी ने कुछ नहीं बताया। अचानक डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत का हवाला देते हुए रेफर करने की बात बताई। हालांकि जब तक नवजात को रेफर किया जाता उसकी मौत हो चुकी थी।
नवजात के परिजनों ने चिकित्सक पर नवजात की मौत का आरोप लगाया है। नवजात के पिता गणेश लाल ने बताया कि चिकित्सक ने उनके बच्चे को गलत इंजेक्शन दे दिया, जिससे नवजात की मौत हो गई। फिलहाल नवजात की मौत के बाद निजी क्लीनिक में तनाव का माहौल है। क्लीनिक छोड़ सारे कर्मी फरार हो चुके हैं।





2 thoughts on “निजी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल कर्मी फरार!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers. https://accounts.binance.info/kz/register?ref=K8NFKJBQ