प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को कुचल दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक घायल युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के पास ऐसे एस एच 55 की है । बताया जाता है कि बेगूसराय से रजौरा की तरफ जा रहा बाइक सवार को सामने से आ रही हायवा ट्रक ने ठोकर मार दी जिसके बाद बाइक सवार एसएच 55 पर गिर गया जिसे हाइवा ट्रक ने कुचल दिया इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया हालांकि घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल घटना के बाद हायवा ट्रक को जप्त कर लिया गया है और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि अभी तक मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन गाड़ी में मिले कागजात से गाड़ी मालिक का नाम उमेश ठाकुर बेगूसराय बता रहा है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर अस्पताल भेज दिया है और उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
बाईट- स्थानीय निवासी





2 thoughts on “बेगूसराय- हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत दूसरा गंभीर!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.