रिपोर्ट अनमोल कुमार
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा-शादी विवाह के लिए इस्लाम को ढाल न बनाएं
स्वरा भास्कर इस्लाम कबूल करे, तभी निकाह जायज
बरेली : बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष फहद अहमद को अपना हमसफर चुन लिया है लेकिन उनकी इस शादी पर कई मुस्लिम धर्मगुरु और स्कॉलर ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इण्डिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्वरा भास्कर की शादी की नाजायज करार दिया है। उन्होंने कहा पहले स्वरा भास्कर इस्लाम कबूल करे तभी निकाह जायज होगा। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फहद अहमद और अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए करते हुए अपने बयान में कहा है कि दोनों ने जो शादी की है। उससे जाहिर होता है कि स्वरा भास्कर ने इस्लाम कबूल नहीं किया और बगैर इस्लाम कबूल किए दोनों ने निकाह किया है तो शरीयत की रोशनी में यह निकाह जायज नहीं हुआ। इस्लाम कुबूल करने वाले या इस्लाम में पहले से जो दाखिल हैं, वही आपस में निकाह कर सकते हैं। गैर मुस्लिम से निकाह करना जायज नही है। मौलाना ने कहा की शादी विवाह के लिए इस्लाम मजहब को ढाल के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लोग अपनी खुशहसाद को पूरा करने के लिए इस्लाम का इस्तेमाल करते हैं, यह नाजायज है। अपनी ख्वाहिश और ऐश और इसरत की जिंदगी गुजारने के लिए इस्लाम को ढाल ना बनाएं। मौलाना बरेलवी ने कहा कि लड़की या लड़का अगर दोनों मुसलमान हैं तभी शादी जाएज होगी। लेकिन अगर लड़का मुसलमान है और लड़की हिंदू है और उसने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया है। ऐसी सूरत में दोनों का निकाह नहीं होगा और यह शादी शरीयत की रोशनी में नाजायज होगी। दोनों का रिश्ता नाजायज रिश्ता होगा।
मुस्लिम पुरुष हिंदू लड़की से शादी नहीं कर सकता : यासिर नदीम
वहीं, इस्लामी स्कॉलर यासिर नदीम ने स्वरा और फवाद की मैरिज पर रिएक्ट करते हुए कहा-अगर स्वरा भास्कर मुस्लिम नहीं हैं और उनके हसबेंड मुस्लिम हैं तो इस शादी को इस्लाम के तौर पर मान्य नहीं माना जाएगा। कभी भी उन महिलाओं से शादी न करिए अगर वे 2:221 पर भरोसा नहीं रखती हैं। अगर सिर्फ शादी के तर्ज पर कोई अपना धर्म बदल रहा है तो उसे अल्लाह कुबूल नहीं करता।
यासिर ने यह भी कहा की स्वरा भास्कर की शादी संविधानिक तो है लेकिन गैर इस्लामिक है। इससे हमारे कुछ मुस्लिम भाइयों को सीख मिलती है कि उन्हें उन चीजों को नॉर्मेलाइलज नहीं करना चाहिए जिस चीज पर इस्लाम में रोक लगी है। कुरान में साफतौर पर कहा गया है कि एक मुस्लिम पुरुष किसी हिंदू धर्म की लड़की से शादी नहीं कर सकता है।





1 thought on “मुस्लिम धर्मगुरु की नजर में अभिनेत्री स्वरा और फहद की शादी नाजायज”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.info/ph/register-person?ref=IU36GZC4