अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
:
आखिर कैसे बढ़ा इतना बवाल? नदी थाना से चंद दूरी पर चलती रही ताबड़तोड़ गोलियां, सोई रही पुलिस… भारी बवाल व मौत के बाद पुलिस की खुली आंख, इलाके में तनाव!
(फतुहा/नदी थाना): रविवार को नदी थाना में मामूली विवाद से शुरू हुए विवाद ने दो लोगों को मौत के आगोश में ले लिया, वही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताते चलें कि यह सारा विवाद नदी थाना से चंद दूरी पर हुआ और नदी थाना की पुलिस को किसी तरह की भनक तक नहीं पहुंची और बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग 50 राउंड से भी ज्यादा हुई। दबंगों ने मुखिया के गोदाम व मैरेज हाॅल को आग के भी हवाले कर दिया और उसके बाद फिल्मी अंदाज में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है। इससे पता चलता है कि पुलिस की उदासीनता के कारण इतना बवाल बढ़ गया। बवाल के बाद पुलिस बल इलाके में तैनात कर दी गई है व थाने की पुलिस इलाके में कैंप कर रही है। लेकिन सवाल यह है कि जेठुली गांव की दूरी थाना से मात्र कुछ दूरी पर है और पेट्रोलिंग की गाड़ी भी इलाके में गश्त लगा रही होती है तो इतनी बड़ी घटना घट गई और पुलिस को पुरी घटना के बाद खबर हुई, जिससे कई सवालिया निशान पुलिस के कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद पुरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।





4 thoughts on “पटना- फतुहा में डबल मर्डर, के बाद भड़का बवाल, भारी पुलिस बल तैनात!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/pt-PT/register?ref=KDN7HDOR
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF