नालंदा-गायब पेट्रोल पंप मैनेजर को ढूंढने की आस लिये एसपी से मिले परिजन!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा – 3 दिनों से गायब पेट्रोल पंप मैनेजर के परिजनों ने अनहोनी की आशंका को लेकर एसपी से मिल कार्रवाई की मांग …

एंकर – राजगीर थाना क्षेत्र के दांगी टोला स्थित राजगीर ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप के मैनेजर शिव शंकर शर्मा पिछले 17 फरवरी से गायब हैं । इस संबंध में उनकी पत्नी रूबी देवी ने थाने में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से रविवार को नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा से मिलकर कार्रवाई की मांग की एसपी ने परिजनों को सकुशल वापसी का आश्वासन दिया है।
रूबी देवी ने बताया कि 17 फरवरी को उनका पति शिव शंकर शर्मा प्रतिदिन की तरह राजगीर ऑटोमोबाइल के पेट्रोल पंप पर काम करने के लिए सुबह 6 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि एक 2 घंटे बाद वापस लौट आएंगे । मगर वापस लौट कर नहीं आए । मालिक से पूछताछ पर उन्होंने बताया कि वह काम करने यहां आए थे मगर कुछ देर के बाद वापस चले गए हैं। परिजनों का आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी । इसी विवाद के कारण उन्हीं लोगों ने कुछ इस तरह की घटना को अंजाम दे रखा है।

बाइट।रूबी देवी पति
बाइट।रिश्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

4 thoughts on “नालंदा-गायब पेट्रोल पंप मैनेजर को ढूंढने की आस लिये एसपी से मिले परिजन!”

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  2. Started this morning and finished at lunch with a small sense of having spent the time well, and a look at firstisnotequallast extended that satisfaction into the afternoon, content that fits naturally into the rhythm of a working day rather than demanding a dedicated reading block is increasingly the kind I prefer.

Leave a Comment