रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, तमाम नेतागण व अधिकारी रहे मौजूद
पटना : बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर आज पटना पहुंचे। जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पहले नवनियुक्त राज्यपाल आर्लेकर की अगवानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिता देवी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, विधि मंत्री शमीम अहमद, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो. इसराईल मंसूरी, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर.एस. भट्ठी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय ब्रजेश मेहरोत्रा, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज राकेश राठी, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित तमाम नेतागण और अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।





3 thoughts on “बिहार के नए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर का सीएम नीतीश ने की अगवानी!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/zh-CN/register?ref=WFZUU6SI
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/vi/register-person?ref=MFN0EVO1