रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
बिहार/लखीसराय
:-24 घंटे में लूटकांड का उद्भेदन।
लखीसराय जिले के बड़हिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।बड़हिया पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर व्यापारी से हुए लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है।साथ ही घटना में शामिल चार अपराधी को लूटे गये ग्यारह हजार नकदी,तीन मोबाइल,घटना में प्रयोग किए गए दो मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है।गिरफ्तार अपराधी शेखपुरा और नालंदा जिला का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी अपराधियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Vo 1- एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बीते 15 फरवरी को छीमी व्यवसायी अरूण कुमार छेमी बेचकर बेगुसराय से पिकअप वाहन पर सवार हो शेखपुरा लौट रहे थे।इसी दौरान बड़हिया टाल के दो बटिया मोड़ पुल के समीप छह की संख्या में अपराधियों ने व्यवसायी से पचास हजार रूपया लूट लिया।जिसके बाद एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठन की गई।और अनुसंधान के दौरान व्यापारी का चालक नीतीश कुमार की संलिप्तता सामने आई। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।जहां पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।एसपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी नीतीश कुमार एवं रवि कुमार शेखपुरा जिले के कोरमा थाना तथा चंदू कुमार एवं गुलशन कुमार नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
बाइट- पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।





3 thoughts on “लखीसराय – 24 घंटे के अंदर व्यापारी से हुए लूटकांड का उद्भेदन, 4 गिरफ्तार!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!