कुख्यात राजा सहनी उर्फ़ मुन्ना माईकल को पूर्णियाँ पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट – आकाश कुमार

नवगछिया का दुर्दांत अपराधी राजा साहनी उर्फ मुन्ना माइकल उर्फ मोदी को पुलिस ने धर दबोचा है। राजा साहनी कई बड़े बैंक लूटकांड का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना नवगछिया से अपने कुछ गुर्गों के साथ मरंगा थाना क्षेत्र के राइस मिल चौक से लगे फिजोन सीमेन सेंटर स्थित एक घर में छिपा हुआ था.

मौके पर मौजूद सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि राजा साहनी कई बड़े लूटकांड का मास्टरमाइंड है। इसने दर्जनों लूटकांड की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में राजा शामिल था।

Join us on:

Leave a Comment