प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी खगरिया पथ के जोकियाही पुल के पास की है। बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी गांव निवासी प्रशांत पोद्वार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बुलेट से गढ़पुरा हरी गिरी धाम पूजा अर्चना करने जा रहा था, तभी जोकियाही पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति को रोक कर लूटपाट शुरू कर दिया । इस दौरान बदमाशों ने प्रशांत से मोबाइल छीनने की कोशिश की जिसका उसने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी, गोली प्रशांत कुमार की पत्नी मोनी कुमारी को लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में बखरी थाना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया । फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है, लेकिन दिनदहाड़े जिस तरीके से लूट के दौरान महिला की हत्या की गई है वह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल ख़डी कर रही है।
Byte – चंदन कुमार, डीएसपी, बखरी





2 thoughts on “बेगूसराय- लूट के दौरान लुटेरों ने महिला की गोलिमार कर हत्या की!”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!