रुपेश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद में बारात जाने के दौरान सड़क हादसे में दो दोस्त की दर्दनाक मौत हो गयी। दरअसल यह घटना बुधवार की देर रात औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर सिचाई कॉलोनी स्थित बारा गांव के समीप घटित हुई है। मृतक झारखंड राज्य के पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बनिया डिब्राहि पंचायत अंतर्गत खरडीहा गांव निवासी दूधेश्वर सिंह के 36 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार एवं स्व० देवनारायण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र हरेंद्र कुमार सिंह था। वहीं इस घटना के बाद परिजन चित्कार मार रो रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो युवक अपने गांव में बाइक पर सवार होकर नबीनगर थाना क्षेत्र के पीढी गांव में बारात जाने के लिए निकले थे। पूरा बाराती आगे निकल गया। इनलोग बाइक से शामिल होने जा रहे थे। लेकिन जैसे ही सिचाई कॉलोनी स्थित बारा गांव के समीप पहुंचा की अचानक एक अज्ञात वाहन टक्कर मार दिया जिसके कारण दोनो सड़क हादसे का शिकार हो गए और नहर के गिर पड़े। जहां पानी मे डूबने से दोनो की मौत हो गयी।
वहीं उस दौरान बाइक का इंडिकेटर जल रहा था। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों में देखा को पुलिस को सूचना दिया। जिसके आलोक में पहुंची पुलिस दोनों के शव को बाहर निकाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार-गुरुवार की रात पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजन सदर अस्पतालके चीत्कार मार रो रहे है। मृतक के परिजनों ने सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।





2 thoughts on “औरंगाबाद-बारात जाने के दौरान सड़क हादसे में दो दोस्त की दर्दनाक मौत!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/register-person?ref=QCGZMHR6
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.com/ru-UA/register?ref=JVDCDCK4