रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
-जमुई भेजा गया शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल जमुई
जमुई जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में मंगलवार की रात ससुराल वालों ने एक नव विवाहित की पिटाई कर व गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कुंआ में फ़ेंकर ससुराल वाले फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह स्वजन व ग्रामीणों को हुई। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा नव विवाहिता के शव को कुंआ से निकाला गया और कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेज दिया।जहां डॉक्टर अभिषेक गौरव के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव स्वजनक हवाले कर दिया गया।मृतका की पहचान मौरा गांव निवासी मो.मंजूर आलम अंसारी की पुत्री सलमा खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सलमा खातून गांव के ही वकील अंसारी के पुत्र सनाउल अंसारी से प्रेम करती थी। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी हो गई। उसके बाद सनाउल अंसारी के द्वारा शादी करने के एवज में एक लाख रुपया की मांग भी की गई थी।फिर सलमा खातून अपने पिता से एक लाख रुपया लेकर सनाउल अंसारी को दे दिया और 13 फरवरी को दोनों ने कोर्ट में शादी रचा कर ली। परिजनों ने बताया कि कोर्ट में शादी करने के बाद जब उससे कोर्ट का कागज की मांग की गई तो सनाउल अंसारी कोर्ट का कागज देने से इंकार कर दिया।कागज मांगने के दौरान ही दोनो पति पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा।इस दौरान पति मो. सनाउल अंसारी, ससुर वकील अंसारी, सास मुन्नी खातून और तीन ननद व अन्य लोगों द्वारा पिटाई कर व गला दबाकर हत्या कर दी।और शव को कुंआ में फेंककर फरार हो गए।वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।आरोपित ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
वाइट -चौकीदार





2 thoughts on “नव विवाहिता की हत्या कर शव कुंआ में फेंका,बरामद, परिजन फरार, एक महीना पहले हुआ था कोर्ट मैरेज!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF