संतोष तिवारी की रिपोर्ट
आज दिनांक 15 फरवरी 2023 को पूर्णिया जाने के क्रम में गायघाट चौक पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पूर्णिया की धरती से गरीब और लोकतंत्र विरोधी नरेंद्र मोदी की सरकार के विरुद्ध 25 फरवरी को शंखनाद शंखनाद होने जा रहा है।महागठबंधन के सभी नेता उस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने गायघाट प्रखंड जदयू नेताओ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओ में, लाल बाबू सहनी,राम सज्जन राय, मनोज झा, मनोज कुशवाहा, सफी अहमद, जयराम यादव, भूषण यादव, कुणाल सिंह, मृत्युंजय सिंह, नंद लाल यादव, भाग्य नारायण बैठा, गोपी सिंह, युगेश्वर ठाकुर, मुन्ना सहनी, लाल मोहन मिश्र, प्रो रविंद्र कुमार यादव आदि प्रमुख थे।





2 thoughts on “मुजफ्फरपुर- जदयू प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.info/zh-CN/register?ref=WFZUU6SI
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.