निभाष मोदी की रिपोर्ट
भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदन पुर गांव के समीप देवघर मार्ग में बोलेरो व मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर होने पर मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो सुलतानगंज से देवघर कि ओर तेज गति से जाने पर मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें यह घटना घटी । मृतक युवक की पहचान भीरखुर्द पंचायत के सीतारापुर गाँव के रहनेवाले नविन पोद्दार के 30 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है, शिक्षक भीरर्खुद पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के कम्प्यूटर शिक्षक के रुप में कार्यरत था,
घटना कि जानकारी ग्रामीणों के द्वारा परिजनों को देने पर घटना स्थल पहुचकर घटना को लेकर रो रो कर बुरा हाल है, सड़क दुर्घटना में कंप्यूटर शिक्षक की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर घंटों सड़क को जाम किया, घटना कि जानकारी प्रशासन को मिलते ही घटना स्थल पर सीओ शंभु शरण राय, थानाध्यक्ष प्रिय रंजन दल बल के साथ पहुंचकर परिजनों को समझा बुझा कर मामला को शांत कराया | वही सीओ शंभु शरण राय ने बताया कि सडक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है| सरकार के द्वारा मुआबजा राशि जल्द मुहैया कराई जाएगी । वही पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया।





1 thought on “भागलपुर -सड़क दुर्घटना में गई एक कंप्यूटर शिक्षक की जान!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.