आकाश कुमार
पूर्णिया
जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के बुआरी पंचायत में झाड़ियों से एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. ये शव एक महिला की बताई जा रही है. जो बुरी तरह सड़ चुकी है और काफी दुर्गंध दे रही है.
मछ्ली मारने के क्रम में जब मछुआरे जलकुंभी को हटा रहे थे तो अचानक उन मछुआरों की नजर शव पर पड़ी. मछुआरों ने शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है.
दरअसल समूची घटना जिले के डगरूआ प्रखंड के बूआरी पंचायत के शर्मा टोला वार्ड संख्या 5 से लगे शिव मंदिर के समीप धार की है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रोजाना की तरह मछुआरे मछली मारने धार की ओर गए थे. कि तभी जलकुंभी हटाने के क्रम में उनकी नजर अज्ञात शव पर पड़ी. इसके फौरन बाद शव मिलने की सूचना डगरूआ थाने को दी गई.
तत्काल सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डगरूआ थाने के एएसआई शशि कुमार भगत ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव बुआरी गांव के धार से बरामद किया गया है. वहीं शव को देखने से मालूम चलता है कि घटना को दो सप्ताह से अधिक का वक्त हो चला है. शव के समीप से चावल और चप्पल बरामद हुआ है. आप -पास के ग्रामीणों में से किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेजा जा रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. वहीं ये हत्या है या फिर कुछ और पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है.
बाइट- प्रत्यक्षदर्शी




