ऋषिकेश की रिपोर्ट
नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के परमानंद बीघा गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। अब यह हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां भी भी बटोर रहा हैं। आपको बता दें कि पिछले 7 फरवरी को नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के परमानंद बीघा गांव में नरेश यादव की परपोती के जन्मदिन के मौके पर हर्ष फायरिंग की गई थी इस हर्ष फायरिंग के दौरान 1 बच्चे मोहित कुमार को गोली लग गई थी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच भी की थी और इस मामले में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। जैसा कि इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पंडाल के अंदर दो लोग नशे की हालत में हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने कहा है कि वायरल वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर जो भी इस हर्ष फायरिंग में शामिल है उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
बाइट।डॉ शिबली नोमानी सदर डीएसपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा





4 thoughts on “मौतों के बाद भी नहीं सीख रहे लोग फिर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.