कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
खरेंदा गांव में मनायी गयी पूर्व विधायक विजय शंकर पांडेय की चौथी पुण्यतिथि
बुधवार को कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के खरेंदा गांव में पूर्व विधायक स्व. विजय शंकर पांडेय की चौथी पुण्यतिथि मनायी गयी। यह कार्यक्रम सर्वदलीय श्रद्धांजलि समारोह के रूप में आयोजित किया गया था। जिसमें विभिन्न पार्टियों के नेता विधायक मंत्री पहुंचे हुए थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व विधयाक व रामपुर प्रखंड के खरेंदा पंचायत के कई बार मुखिया रह चुके स्वर्गीय विजय शंकर पाण्डेय की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर कई नेता, मंत्री, विधायक समेत कई लोग पहुंचे हुए थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विजय शंकर पांडे पंचायत में ही नहीं बल्कि भभुआ विधानसभा में बेहतर कार्य किए हैं। उनके किए गए कार्यों को आज भुलाया नहीं जा सकता है। उनका कार्य हम लोगों के लिए अनुकरणीय है। हम लोगों को उनके बताए गए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम च की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने किया। कर्यक्रम का संचालक गणेश दत्त पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम का धन्यबाद ज्ञापन स्वर्गीय विधायक के पुत्र अशोक पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय ने किया। मौके पर बिहार सरकार के मंत्री जमा खां, एमएलसी संतोष सिंह, बक्सर सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, करगहर विधायक संतोष मिश्रा, पूर्व विधान परिषद डॉ अजय सिंह, अखिल भारीतय कांग्रेश कमेटी के सदस्य मनोज पाण्डेय, पूर्व विधायक बंटी सिंह, कॉपरेटिव अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे, सहित सभी पार्टी के कई दिग्गज नेता सहित कैमुर, रोहतास, बक्सर के अलावे कई जगहों से लोग पहुंचे हुए थे।





1 thought on “कैमूर -पूर्व विधायक विजय शंकर पांडेय की चौथी पुण्यतिथि”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. 开设Binance账户