कैमूर- पुलवामा हमले के अमर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

14 फरवरी 2019 के दिन पुलवामा हमले में बलिदान हुए जवानों लोगों ने किया याद

14 फरवरी मंगलवार को कैमूर जिले के विभिन्न जगहों पर लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को याद किया। दरअसल पुलवामा हमले में बलिदान हुए जवानों की याद में 14 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 14 फरवरी 2019 को हुए इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान बलिदान हो गए थे। मंगलवार को उनकी याद में शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देशवासियों को आज का दिन हमेशा याद रहेगा। इस हमले को देशवासी कभी नही भुला सकेंगे। देश की सेना ने इस हमले का बदला पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर एयर स्ट्राइक कर लिया था।

  • शहीदों को हमेशा सम्मान देना चाहिए
    14 फरवरी मंगलवार को अयोजित श्रधांजलि कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि शहीद हुए अमर शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों को हमेशा सम्मान देना चाहिए और उनके बताए गए रास्तों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ युवा पश्चिम की संस्कृति को अपना रहे हैं। वेलेंटाइन डे मनाने की बजाय अपने माता-पिता की सेवा करना चाहिए। देश के लिए मर मिटने का जज्बा होना चाहिए। युवाओं को देश को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए। 

Join us on:

2 thoughts on “कैमूर- पुलवामा हमले के अमर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि!”

Leave a Comment