भोजपुर जिले 3 अनुमंडल के 37 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले के तीन अनुमंडल क्षेत्र के 37 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक के 45196 परीक्षार्थियों की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 37 परीक्षा केंद्रों में 17 परीक्षा केंद्र केवल छात्र और 20 परीक्षा केंद्र पर छात्राओं के लिए व्यवस्था किया गया है ।वही परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए जिला प्रशासन ने काफी चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है ।परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने से पहले कड़ी जांच से गुजरना पड़ रहा है ।जो छात्र जूता पहनकर परीक्षा केंद्र पर गए हैं उनको जूता उतरवा दिया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जा रहा है। इस तरह पहली पाली में 9:00 बजे तक और दूसरी पाली में 1:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में जूता मोजा पहन कर आने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है ।केवल चप्पल पहन कर आने वाले परीक्षार्थियों को हुई परीक्षा हॉल में एंट्री दी जाएगी ।किसी भी सेंटर पर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसे देखते हुए 126 मजिस्ट्रेट सैकड़ों पुलिस बलों की तैनाती हर परीक्षा केंद्र पर की गई है। परीक्षा पर निगरानी रखने के लिए मजिस्ट्रेट गस्ती मजिस्ट्रेट उड़नदस्ता दल और वार्ड निपटारा के लिए अलग-अलग चार में स्टेट की तैनाती इस बार के मैट्रिक परीक्षा में जिला प्रशासन ने की है।

Join us on:

3 thoughts on “भोजपुर जिले 3 अनुमंडल के 37 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू!”

Leave a Comment