पंकज कुमार जहानाबाद।
2मई को अज्ञात गूंगी महिला , रेलवे स्टेशन जहानाबाद में भटकती हुई पाई गई,जिसे टाऊन थाना के द्वारा सुरक्षार्थ अल्पावास गृह में रखवाया गया है। इस महिला के परिजनों की खोज बीन हेतु काफी प्रयास किए गए, स्थानीय समाचार पत्र के माध्यम से, फेसबुक के जरिए, साथ ही उक्त महिला द्वारा इशारे में जिस दिशा में बताया गया, वहां इसे ले जाकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई,पुलिस का भी सहयोग लिया गया, किन्तु अथक प्रयास के बावजूद महिला के परिजनों का पता नहीं चल सका। अनवरत में वन स्टौप सेंटर सह महिला

हेल्पलाइन एवं अल्पावास गृह की परामर्शी के सहयोग से जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पूरे सहयोग के पश्चात् बिहार के सभी अखबारों में विज्ञापन प्रकाशन के पश्चात् महिला के परिजनों का पता लगाने में सफलता प्राप्त की गई। उक्त मूक बधिर महिला नालन्दा जिले के चन्डी थाना क्षेत्र की निकली। दिनांक 22 जनवरी को हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर पढ़ महिला हेल्पलाइन के मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों ने बताया कि उक्त महिला की खोज बीन वो लोग काफी दिनों से कर रहे थे। आज दिनांक 23 जनवरी को महिला को उसके परिजन को पुनर्वासित कर खुशी खुशी उसके घर भेजा गया।




