पंकज कुमार जहानाबाद।
मानस इंटरनेशनल में परीक्षा पे चर्चा आधारित चित्रकला प्रतियोगित का आयोजन किया गया है
स्थानीय मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी के सभागार में पराक्रम दिवस के अवसर पर परीक्षा पे चर्चा आधारित राष्ट्रव्यापी चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन एस एस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार मिश्रा एवं जिले के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर गिरीश कुमार ने संयुक्त रूप से किए अपने उद्घाटन भाषण में डॉक्टर सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी थीम के तहत अपने टॉपिक बनाएं और भाग ले एक कहावत है कि वर्क इज वरशिप के मूल मंत्र को देश के समस्त विद्यार्थी अपनाने का कार्य करें इससे सफलता अवश्य मिलेगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर गिरिजेश कुमार ने कहा कि परीक्षा के समय किसी भी छात्र के जीवन का सबसे कठिन समय होता है यहां तक कि वह परीक्षा अवधि में खाना पीना छोड़ देते हैं

कभी-कभी आत्महत्या करने का विचार कर लेते हैं एक परीक्षा को छात्र से बेहतर कोई नहीं जान सकता है परीक्षा में सफलता के लिए उनके अंदर आत्मविश्वास एवं रुचि विकसित करने की जरूरत है। इस अवसर पर स्कूल के स्कूल के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम विद्यार्थियों में जिंदगी की परीक्षा की समझ पैदा करने के लिए की जाती है हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में पहली बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों शिक्षकों व अभिभावकों के साथ संवाद किया इसके बाद हर साल पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा करते है। जिसका प्रतिफल है कि सभी छात्र परीक्षा को एक त्यौहार के रूप में सेलिब्रेट करते हैं इससे परीक्षा से डर वा परीक्षा का तनाव बिल्कुल ही महसूस नहीं होता है और तैयारी भी अच्छी हो जाती है यही कारण है की परीक्षा पे चर्चा पुनीता राष्ट्रहित में है उन्होंने कहा की 27 जनवरी 2023 को इस स्कूल के में परिसर में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक छात्र परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगे ऐसी संभावना है की स्कूल के बच्चे देश के प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करने बा प्रश्न रखने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि असफलता ही सफलता की जननी है कोई भी विद्यार्थी सफलता से ज्यादा असफलता से ही सीखता है ऐसे कार्यक्रम से देश में गुणात्मक शिक्षा का विकास हो रहा है उन्होंने कहा छात्र दोस्तों से अपनी तुलना ना करें तैयारी करते समय छात्र नोट्स जरूर बनाएं अपनी कमजोरियों को समझें और दूर करने का प्रयास करेंगे।
भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री केवल देश के प्रधानमंत्री ही नहीं हैं बलिक विश्व के एक बड़े टीचर भी हैं ऐसे कार्यक्रम से देश के विद्यार्थियों को काफी फायदा मिल रहा है इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अजीत शर्मा भाजपा के महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी निरंजन कुमार बबलू भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ अरविंद कुमार एसएस कॉलेज के डॉक्टर श्रीनाथ शर्मा एवं डॉ विनोद कुमार राय संघ के वरीय अधिकारी व पूर्व बैंक अधिकारी अजीत कुमार आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मृत्युंजय कुमार ने चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित स्कूल के समस्त छात्र छात्राओं को परीक्षा पे चर्चा के दिन सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम के संचालन में रणधीर कुमार, उज्जवल कुमार, डॉक्टर रामप्रवेश शर्मा ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।




