पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेता जी की जयंती, कई कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा देश भर के स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दिन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। छात्रों के बीच परीक्षा के तनाव से निपटने की एक अनूठी पहल के तहत देश भर के 500 विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में एक राष्ट्रव्यापी पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के छात्रों, राज्य बोर्ड, नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों से विचारों की इस अनूठी रचनात्मक अभिव्यक्ति में विविध भागीदारी दिखी। प्रतियोगिता का विषय प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित ‘परीक्षा योद्धा’ है। ।केन्द्रीय विद्यालय, मुज़फ्फरपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग से 100 छात्र शामिल है, इस प्रतियोगिता में आसपास के स्कूलों से 70 छात्रों को शामिल किया गया है जिले के राज्य बोर्ड और सीबीएसई स्कूलों में से 10 प्रतिभागी नवोदय विद्यालय नोडल KVS के 20 प्रतिभागी और साथ-साथ आस-पास के KVs के छात्र सामिल हुए |

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरपुर के प्रिंसिपल संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव को देखते हुए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्टेट बोर्ड के दो और सीबीएसई बोर्ड के 16 विद्यालय शामिल हुए। यह आयोजन बच्चों को परीक्षा में होने वाले तनाव से मुक्ति में सहायक सिद्ध होगा

बाइट:-संजीव कुमार सिन्हा, प्रिंसिपल,केंद्रीय विद्यालय, मुजफ्फरपुर

पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 मंत्रों पर केंद्रित पेंटिंग बनाने के बाद परीक्षा की तैयारी में होने वाले डर को समाप्त करने में मदद मिली है

बाइट:- मोहन कुमार, छात्र, जवाहर नवोदय विद्यालय, मुजफ्फरपुर

बाइट:-वैभवी,छात्रा, होली मिशन स्कूल, मुजफ्फरपुर

बाइट:-तनीषा, छात्रा, केंद्रीय विद्यालय, मुजफ्फरपुर

पांच सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां को स्वतंत्रता सेनानियों की राष्ट्रीय महत्व के विषय की पुस्तकों का एक सेट और और एक प्रमाण पत्र के साथ सभी प्रतिभागियों को PM नरेंद्र मोदी की पुस्तक परीक्षा वारियर्स प्रदान किया गया | 

Join us on:

Leave a Comment