मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर रिलीज, पंकज त्रिपाठी लग रहे हुबहू वाजपेयी

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है। अब उनपर जल्द ही फिल्म बनकर आने वाली है। फिल्म निर्माताओं ने घोषणा की थी कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के बायोपिक में पंकज त्रिपाठी उनका किरदार निभाएंगे। लोग अटल जी के रूप में पंकज त्रिपाठी को देखने का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, पूर्व पीएम वाजपेयी पर बन रही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में पंकज त्रिपाठी हुबहू अटल जी की ही तरह दिख रहे हैं।

अटल जी की जयंती के मौके पर उनकी बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर सामने आया है। इसमें पंकज त्रिपाठी हुबहू अटल जी के लुक में दिख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। फिल्म के संगीत को सलीम-सुलेमान ने दिया है और गीत समीर ने लिखे हैं।
जानकारी दी गई है कि फिल्म ‘मैं अटल हूं’ दिसंबर 2023 में रिलीज होगी। रिलीज की तिथि अभी तक नहीं तय की गई है लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म को 25 दिसंबर 2023 या इसके आस-पास ही अटल जी की जयंती को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment