कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी के सामने एक मोटरसाइिकल की चोरी चोरों द्वारा कर ली गयी। उक्त मोटरसाइिकल कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहनेवाले चौधरी नागेंद्र सिंह की बतायी जाती है। इस मामले में नागेंद्र सिंह ने चैनपुर थाने में पुलिस को मोटरसाइिकल चोरी के मामले में आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया है कि हम चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में प्रशिक्षण लेने आये थे। प्रशिक्षण लेने से बाइक अपनी मोटरसाइिकल को बीआरसी भवन के सामने खड़ा किये थे। प्रशिक्षण के बाद जब मोटरसाइिकल के पास गांव जाने के लिए गये तो मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो थाने में पहुंच कर मोटरसाइिकल चोरी का आवेदन देते हुए पुलिस से मोटरसाइिकल साइकिल बरामदगी की गुहार लगायी है। इधर आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।




