धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट!
मोतिहारी।
नरीरगिर के पास ईट भट्ठा के चिमनी अचानक फटने से कई लोगों की घायल की सूचना आ रही है और कई की मौत हुई है,घटना कुछ ही घंटे पहले की है,रामगढ़वा थाना क्षेत्र की घटना ।
मोतिहारी,रामगढवा प्रखंड के आमोदई में चिमनी में ब्लास्ट होने से पांच मजदूरों की मौत हो गयी। घटना अभी से थोड़ी देर पहले की है। घटना में तकरीबन एक दर्जन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूनचा मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी भेजा है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है।




