कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कुछ दिनों के बाद एक बार फिर भभुआ शहर में बाइक चोरी की घटना शुरू हो गयी है। कैमूर जिले के भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम के बाहर खड़ी बाइक को चोरों द्वारा चुरा लिया गया। बाइक को खड़ा कर युवक स्टेडियम में गया हुआ था। जब वापस आया तो जगजीवन स्टेडियम के गेट से बाइक की चोरी हो चुकी थी। बाइक की काफी खोजबीन किया। इसके बाद भी बाइक का कहीं अता पता नहीं चला। जिसके बाद थक हार कर भभुआ शहर के वार्ड संख्या नौ निवासी मो इदरीश भभुआ सदर थाने पहुंचा और बाइक चोरी के मामले में पुलिस को शिकायत करते हुए आवेदन दिया। दिये गये आवेदन में बाइक स्वामी ने पुलिस ने बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है।




