90 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक भी जब्त!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

90 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र की पुलिस ने की है। नुआंव पुलिस ने थाना क्षेत्र के यूपी व बिहार को जोड़ने वाली कारीराम नदी पुल के समीप पहुंची तो वहां से पुलिस ने 90 पीस ब्लू लाइन देशी शराब के साथ बाइक से आ रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। 90 बोतल शराब व बाइक को जब्त करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा थाने लाया गया। जहां कागजी कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने की. इसके बाद मेडिकल जांच कराते हुए पुलिस ने 90 बोतल शराब के साथ पकड़े गये बाइक सवार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव के अर्जुन पासवान का बेटा विकास पासवान है।

Join us on:

Leave a Comment