धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
पैगाम कल्चर सोसायटी, बिहार एवं रंग ग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में कौमसोमल कैंप अंतर्गत बिहार राज्य स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय ज्ञान विज्ञान सांस्कृतिक कार्य शाला के तीसरे और अंतिम दिन को राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 125 बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ द्वारा बच्चों में सांस्कृतिक चेतना एवं अपनी लोक संस्कृति के प्रति झुकाव हेतु नाटक, नृत्य एवं संगीत को सिखाया गया। नाटक में कोलकाता से आए सोमनाथ एवं भागलपुर के कपिल देव रंग द्वारा सिखाए गए संगीत एवं नृत्य की बारीकियों से सिखाया गया। वही आज अंतिम दिन बच्चों ने कैंप के दौरान सिखाए गए नाटक नृत्य को मंच पर प्रदर्शित किया।
इस मौके पर कौमसोमल इंचार्ज एवं इस कार्यशाला की संयोजिका साधना मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा उनके अंदर नीति नैतिकता के गुण, मानवीय मूल्य बोध एवं वैज्ञानिक चेतना को विकसित करना है।
मौके पर नरेंद्र पाल, कमल किशोर मिश्रा, दीपक कुमार, प्रणव भारद्वाज, तरुण घोष, निर्मल कुमार, मनीष कुमार, सुरेश फुलवानी, सप्त ऋषि के साथ बिहार के विभिन्न जिलों से आए हुए बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रही।




