प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय के सुप्रसिद्ध सिमरिया गंगा धाम और राजकीय कल्पवास मेले का निरीक्षण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से हेलीकॉप्टर से बरौनी एनटीपीसी पहुंचे जिसके बाद सड़क मार्ग से सिमरिया गंगा घाट पहुंच सबसे पहले खालसा में साधु संतों और कल्पवासी श्रद्धालुओं से मुलाकात कर जानकारी ली।

साधु संतों से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार गंगा घाट पंहुच गंगा घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिमरिया गंगा धाम का पूर्ण विकसित किया जाएगा इसके लिए आए हैं घाट का पहले से ही विकास किया जा रहा है लेकिन और इस को विकसित किया जाएगा ताकि जो दूर-दूर से भी लोग आते हैं उनको कोई असुविधा ना हो। यहां काफी लोग आते हैं लेकिन जब सिमरिया का विकास हो जाएगा तो उसकी संख्या और बढ़ेगी। गंगा स्नान के लिए हो इसके अलावा मुक्तिधाम के साथ-साथ कई तरह के विकास का किया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे।
बाईट- नीतीश कुमार सीएम बेगूसराय




