पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा है कि जल्द ही जहानाबाद रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया जाएगा इसके लिए हमारी ओर से रेल मंत्रालय को विभिन्न प्रकार के सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डिमांड किया गया है जहानाबाद रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए सारी सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
जहानाबाद प्लेटफार्म पर लगेंगे कोच इंडिकेटर , शीघ्र शुरू होगा दुसरा फुट ओवरब्रिज , प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ेगी, टाटानगर, दिल्ली-कोलकाता तक ट्रेनों की डिमांड रेल मंत्रालय से की गई है।
प्लेटफार्म नंबर एक की लम्बाई कम होने की वजह से पटना से आने वाली ट्रेनों के डब्बे प्लेटफार्म से नीचे रह जाते हैं मजबूरन यात्रियों को ट्रैक पर उतरना होता है। प्लेटफार्म नंबर एक से दो-तीन पर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर एक और फुट ओवरब्रिज की जरुरत महसूस हुई है लेकिन फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य की गति धीमी है। जहानाबाद से टाटानगर , दिल्ली – कोलकाता तक ट्रेनों की हाई डिमांड है। कई बुद्धिजीवियों ने लोगों ने सांसद चंदेश्वर प्रसाद से मिलकर
जहानाबाद स्टेशन पर कोच इंडिकेटर सीस्टम लगाने , प्लेटफार्म नंबर एक की लम्बाई बढ़ाने , फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेज करने तथा टाटानगर दिल्ली कोलकाता तक की ट्रेनों की मांग की है।सांसद चंदेश्वर प्रसाद ने तत्काल डीआरएम दानापुर से बात कर समस्याओं को शीघ्र दूर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एवं कोलकाता के लिए भी एक्सप्रेस ट्रेन पटना गया रेलखंड में चलाने के लिए मेरी तरफ से डिमांड किया गया है




