पंकज कुमार जहानाबाद।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जहानाबाद एवं अरवल जिले में संयुक्त रूप से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों के सुदूर गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं घर -घर दस्तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत पैनल अधिवक्ता एव पारा विधिक स्वयंसेवक ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाओं , एवं केंद्रीय एवं राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।गरीबों असहाय वंचित तक पहुंच बनाकर विधिक सहायता के माध्यम से वास्तविक लाभ दिला कर समाज के मुख्यधारा में लाकर उन्हें आगे बढ़ाना है ,हक हमारा भी तो है ।इन्हीं मूल मंत्रों को लेकर बढ़ना है जनसंदेश के माध्यम से लोगों को लाभ दिलाना है प्राधिकार का मूल उद्देश्य है।
अजय कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद ने बताया कि दिनांक 4 नवंबर 2022 से लगातार सभी पंचायतों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं घर-घर दस्तक कार्यक्रम संपन्न कराने का शुभारंभ किया गया है जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत पंचायतों तक यह पहुंच बनाना प्राधिकार का मूल उद्देश्य एवं संकल्प है ताकि सभी गरीब वंचित एवं शोषित लोगों को ज्यादा से ज्यादा विधिक सहायता के माध्यम से उनके अधिकारों को दिलाना ही मूल उद्देश है। जब तक गरीब वंचित शोषित सभी लोगों को एक साथ एक धारा में नहीं रहेंगे तो सही मायने में देश का विकास नहीं हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि दिनांक 6 नवंबर रविवार को एक विशेष मेगा कैंप का आयोजन प्राधिकार भवन में किया गया जहां 75 से अधिक लोगों को तुरंत विधिक सहायता के माध्यम से उनके मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर विधिक सहायता प्रदान की गई लोगों का मूल रूप से राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्ध पेंशन,मजदूर श्रम कार्ड, इंदिरा आवास, अन्य आदि के ज्यादा समस्याएं हैं। इन्हीं को ध्यान में रखकर प्राधिकार आगे एक विशेष समन्वय के साथ लोगों को विवाद का समाधान कराने की दिशा में सार्थक पहल करेगी। विधिक जागरूकता के माध्यम से दिनांक 12 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि आमजन विवाद से बचकर अपने छोटे-छोटे मुकदमों को समाप्त करा सकते हैं दिनांक 9 नवंबर 2022 दिन बुधवार समय 3:00 अपराहन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में विधिक सेवा स्थापना दिवस का भी आयोजन किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में आम जनों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है सभी पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक गण अपने अपने किए गए कार्यों को इस कार्यक्रम में रखेंगे। ताकि आगे की चुनौतियों का सामना कैसे किया जा सके इसी सब विषयों पर विचार विमर्श कर समाधान ढूंढा जा सकेगा




