प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय में दबंगों की पिटाई से घायल रेलवे कर्मचारी की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव में आपसी विवाद में रेलवे कर्मचारी और उसके पत्नी और बेटे को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दबंगों की पिटाई से घायल को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था जहां आज इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 5 नवंबर को मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव में हुई थी। मृतक छबिला यादव सीनियर टेक्नीशियन के पद पर जमालपुर रेलवे में पदस्थापित था जो 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले थे।मृतक के परिजनों ने बताया कि छबीला यादव अपना घर की ढलाई की थी जिसका मेटेरिअल उसके घर के आगे था लेकिन दबंग पड़ोसी उसे हटाने के लिए दवाब बना रहा था और 5 नवंबर की शाम सामान हटाने को लेकर विवाद किया और जानबूझकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में छबीला यादव और पत्नी व बेटा गंभीर रुप से घायल हुआ था। छबिला यादव को गंभीर हालत में रेफर किया गया था जिसके बाद उसका बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बाइट- आशीष कुमार यादव, मृतक के छोटा पुत्र




