दुर्गावती प्रखंड परिसर के समीप रबी महा अभियान का आयोजन

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित प्रखंड परिसर पर कृषि कार्यालय के निकट रबी महाअभियान के तहत कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह, जिला से आये उप परियोजना निदेशक (आत्मा) नवीन कुमार, अधौरा से आये कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्र में किसानों को पारंपरिक तरीके से बाहर निकल कर वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह शिविर में दी गयी। उप परियोजना निदेशक आत्मा के नवीन कुमार द्वारा किसानों को रबी फसलों के बेहतर व अधिक उत्पादन को उन्नत तकनीक के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार द्वारा मिट्टी की जांच, खेत का नमूना लेने की विधि, समेकित कृषि प्रणाली, जीरो टिलेज मशीन से गेंहू की बुआई, बीजोपचार, पौधा संरक्षण, खर-पतवार नियंत्रण ,सिंचाई प्रबंधन, जलवायु अनुकूल खेती, पौधा संरक्षण, जलवायूनुकूल खेती, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खेती तथा विभिन्न रोगों से फसल का बचाव, गेहूं, मसूर, चना, आलू, राई व सरसों की खेती सहित जल जीवन हरियाली पर चर्चा की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि किसानों को कृषि के कार्य में आसानी हो सके और इसका लाभ किसानों तक पहुंच सके। इसके लिए विभाग निरंतर तत्पर है। किसानों को कृषि संबंधित कोई समस्या हो तो बताए। कहा कि यदि किसी भी किसान को कृषि संबंधित कोई भी परेशानी हो तो वैसे किसान प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बता सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment