जहानाबाद के बभना पहुँचा गरीब अधिकार चेतना यात्रा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

आर्यभट्ट चेतना मंच का मुहिम गरीब अधिकार चेतना यात्रा जहानाबाद जिले के बभना में पहुँचा। इस मंच का नेतृत्व जहानाबादपूर्व नगर अध्यक्ष पूनम देवी, रजनीश कुमार आर्यन,शंकर कुमार और लक्ष्मी देवी के द्वारा किया गया। इस जनजागरण में बहुतायात मात्रा में लोगों ने आर्यभट्ट चेतना मंच के कार्यशैली को खूब सराहा और साथ ही लोगों ने आर्यभट्ट चेतना मंच की सदस्यता ली और हर समाज के निचले तबके के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान फलदार वृक्ष लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया गया और आर्यभट्ट चेतना मंच के विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षा प्राप्त कर अपने अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष करने की बात कही गयी। इस कार्यक्रम में आर्यभट्ट चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुनील कुमार गावस्कर, संस्थापक सदस्य अभिमन्यु पटेल, पटना जिला के महासचिव सह रेवाँ पंचायत के सरपंच संतोष कुमार अनमोल, पटना जिला के उपसंयोजक सदन मोहन माँझी एवं अन्य पदाधिकारी पिकेभारती, रंजन माँझी उपस्थित रहे।*

Join us on:

Leave a Comment