15 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य वि.वि कर्मचारी महासंघ का हड़ताल!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर

बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दूसरे दिन शनिवार को भी कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रखा 15 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई है. प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार उनके मांगों की अनदेखी की जा रही है आंदोलन के पहले चरण के तहत 2 दिनों का हड़ताल किया गया है इसके बावजूद भी उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो 14 नवंबर को राज्य के 56000 कर्मचारी कामकाज ठप कर राजभवन मार्च करेंगे

वही कर्मचारियों के हड़ताल के कारण क्लास से लेकर परीक्षाओं पर असर पड़ा। दूरदराज से आने वाले छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लगातार शिक्षक और छात्रों के आंदोलन के कारण काम बाधित हो रहा है छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Join us on:

Leave a Comment