पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
जहानाबाद में चोरों के निशाने पर अब भगवान भी आ गए हैं। चोरों ने इमलिया गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु निर्मित श्रीराम, माता जानकी एवं लक्ष्मण जी की तीन बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर ली। यही नही मंदिर में रखे अन्य सामान तक चोर ले गए। मामला भेलावर ओपी क्षेत्र के इमलिया गांव की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुटी है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे पूजा पाठ करने के बाद वे घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब मंदिर आये तो मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था जब मंदिर में अंदर प्रवेश किये तो भगवान जी को गायब थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मंदिर से भगवान जी गायब देख गांव में हड़कंप मच गया। पुजारी ने बताया कि यह मंदिर वर्षो पुरानी मंदिर है। यहां भगवान श्रीराम,जानकी और लक्ष्मण जी की वर्षो पुरानी मूर्ति की स्थापना की गई थी। जिसे चोरों ने बीते रात मंदिर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि मूर्तियां वर्षो पुरानी थीं और अष्टधातु से बनी थीं। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। भेलावर ओपी अध्यक्ष ने बताया कि ठाकुरबाड़ी से राम जानकी और लक्ष्मण जी की मूर्ति की चोरी हुई है। चोरों की गिरफ्तारी को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
Byte – जगत नारायण शर्मा,पुजारी,
पिंटू शर्मा,ग्रामीण




