पंकज कुमार की रिपोर्ट
जहानाबाद जिला मुख्यालय में प्रशासन एवं अतिक्रमणकारियों का के बीच आंख मिचौली का खेल लगातार जारी है। प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण हटाने पर लगे हुए हैं वही अतिक्रमणकारियों के द्वारा सड़क के दोनों किनारे लगातार अतिक्रमण करने का दौर जारी है। एक बार फिर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा जिला मुख्यालय के पटना गया एनएच 83 पर स्थित दर्द्धा नदी से लेकर सदर अस्पताल के गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में जेसीबी एवं ट्रैक्टर के साथ आए नगर परिषद के कर्मचारियों ने अतिक्रमण को हटाया और फुटपाथी दुकानदारों को चेताया की अगली बार से अतिक्रमण हटाने की अगर आवश्यकता पड़ी तो सभी दुकानदारों पर जुर्माना लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बाजार के दुकानदारों को सख्त मना किया है कि सड़क के किनारे किसी भी कीमत पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाइट मनोज कुमार अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद




