ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली के भगवानपुर रत्ती में दिनदहाड़े हत्या की खौफनाक तस्वीर सामने आई है जिसमें अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी बताया जाता है कि अपनी जान बचाने के लिए युवक एक ही स्कूल परिसर में घुस गया लेकिन सभी अपराधी बदलते हुए स्कूल परिसर में पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौका ए वारदात से फरार हो गए गोली की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी और यह खबर आग की तरह फैली जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है हालांकि कहा यह जा रहा है पारिवारिक विवाद में की गोली मारकर हत्या की गई है मृतक के पत्नी ने मृतक के पिता पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया है जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया है उसका आरोप है कि परिवार में पैसे के लेनदेन का विवाद था जिसको लेकर मृतक के पिता द्वारा युवक को लालगंज बुलाया गया था और इसी दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई इधर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और छानबीन के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा हालांकि दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर कोई हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है वही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है




