मुंबई से लाखों की चोरी करने वाला चोर जमुई से गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई

जमुई नगदी एवं लाखो रूपये का आभूषण चोरी मुम्बई से करने वाले चोर को चंद्रमंडी से किया गया गिरफ्तार ।

जमुई [ झाझा ] मुंबई में एक मजदूरी करने के दौरान नगदी एवं लाखों रूपये का जेवर चोरी कर अपने घर भाग आये चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करनें मे सफलता पाई है। इस संदर्भ में झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने गुरूवार को एसडीपीओ कार्यालय में पीसी करते हुये चोरी मामले का उदभेदन किया। एसडीपीओ ने बताया कि मुंबई राज्य के कांदीबली थानाक्षेत्र के निवासी विवेक जगरनाथ भोले के घर में श्रीकांत यादव साकिन चंद्रमंडी जिला जमुई का जो रहने वाला है वह मजदूरी किया करते थे। वही पकड़े गये अभियुक्त ने बताया कि आभूषण बेचकर नगद रूपये बना लिये है। पकड़े गये अभियुक्त के घर सेनगदी 845500 रूपये, गणपति का दो मूर्ति, बजाया 2 पीस, हार 1 पीस, नेकलेस एकनग 1 पीस, गोल्ड एंड प्लेटिनम चेन ,एचडीएफसी बैंक बिस्कुट, सीएम स्वीचेज डायमंड बिस्कुट, घड़ी बरामद किया गया। जिसकी किमत 3591000 तथा 1 लाख 50 हजार की घड़ी बरामद हुआ है। वही पकड़े गये अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसके पास चोरी की रकम एवं आभूषण बरामद हुआ है। इसी क्रम में श्रीकांत यादव विवेक जगरनाथ भोले के घर से 4150500 रूपये का स्वर्ण आभूषण एवं नगद दो लाख रूपये चोरी कर अपने घर भाग आया था। जिसके संबंध में विवेक जगरनाथ भोले द्वारा मुंबई राज्य कांदीबली थाना कांड संख्या 1314/22 दिनांक 26 अक्टूबर 2022 को उक्त चोर के खिलाफ चंद्रमंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया। जिसके अनुसंधान के दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ. शौर्य सुमन द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंद्रमंडी थाना को त्वरित कार्रवाई करने के दिये गये निर्देश पर थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह दलबल एवं अन्य गठित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान ने अभियुक्त के घर पर छापेमारी किया तो उसके घर से चोरी की गई आभूषण और रूपये बरामद हुआ।

बाइट –झाझा एसडीपीओ रवि शंकर कुमार

Join us on:

Leave a Comment