20 लाख की सुपारी पर बेऊर से रची गई थी सुनील यादव के हत्या की साजिश, 6 गिरफ्तार!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना पुलिस ने किया खुलासा:- बेऊर जेल से रची गयी रियल स्टेट कारोबारी की हत्या की साजिश, हत्या के लिए 20 लाख रुपए की दी गई थी सुपारी, मामले में 6 को किया गया गिरफ्तार।

राजधानी के एक बड़े रियल स्टेट कारोबारी की हत्या के साजिश का पटना पुलिस ने खुलासा करते हुए, 6 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना दी है। जिसमें रियल एस्टेट के कारोबारी सुनील यादव की हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी दी गई थी। अपराधियों हत्या करने के लिए रेकी भी कर चुके थे।

इस मामले में पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल के अंदर से हत्या की साजिश का एक बड़ा खुलासा हुआ है। जेल में हत्या के आरोप में बंद चार अपराधी से पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ है।

चार अपराधी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि पूरे मामले में बिल्डर रजनीश ने सुपारी दी थी, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

बाइट:- मानव जीत सिंह ढिल्लों एसएसपी पटना

Join us on:

Leave a Comment