नालंदा गोलिकांड के पीड़ित से मिलने पहुँचे पूर्व सीएम मांझी ने सुरक्षा पर व्यवस्था उठाये सवाल!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

अपराधियों की गोली से जख्मी कमलेश मांझी को देखने अस्पताल पहुंचे जीतन राम मांझी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल।

नालंदा – पिछले दिनों मूर्ति देखने के दौरान अपराधियों की गोली से जख्मी अस्पताल में भर्ती कमलेश मांझी को देखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नालंदा के अस्पताल में पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने कमलेश मांझी का हालचाल जाना। इस दौरान जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस तरीके से लगातार घटनाएं घट रही है उस पर अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी है। यह अलग बात है कि सरकार काम कर रही है लेकिन जो हालात हैं वह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लगातार जमीन दखल करने मारपीट करने और आपराधिक घटनाओं की वारदातें सामने आ रही है जो वाकई चिंताजनक है इस पर सरकार को और गंभीरता से काम करना चाहिए।

दरअसल जीतन राम मांझी महा गठबंधन सरकार के हिस्सा है लेकिन हमेशा से वह बोलने के लिए मुखर माने जाते हैं। यही वजह है कि आए दिन अपराधिक घटनाओं को लेकर जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से सवाल खड़ा किया है और कहा है कि इस दिशा में और गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है ताकि अपराध की घटनाओं में कमी आए और किसी निर्दोष की जान नहीं जाए। इस दौरान जीतन राम मांझी के साथ कई समर्थक भी मौजूद रहे।

वही फिलहाल डेंगू के बढ़ते प्रकोप को भी लेकर जीतन राम मांझी ने चिंता जाहिर की और उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है जिस तरीके से मुख्यमंत्री ने कहा है इसको लेकर सरकार गंभीर है लेकिन मैं भी कहता हूं कि अस्पतालों में ज्यादा से ज्यादा वार्ड बनाया जाने के साथ साथ इलाज की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगों का बेहतर इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि शहर के के साथ साथ गांव में भी छिड़काव किया जाना चाहिए क्योंकि वहां भी डेंगू के आसार हैं। अगर तैयारी मुकम्मल होगी तो लोगों को डेंगू से बचाया जा सकता है। क्योंकि पिछले समय में कोविड-19 को लेकर जिस तरीके से सरकार ने गंभीरता से काम किया था, डेंगू को लेकर भी उसी तरीके से गंभीरता से काम करने की जरूरत है ताकि किसी मरीज की जान नहीं जाए।

बाइट:- जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार

Join us on:

Leave a Comment