मानस इंटरनेशनल के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल है- डॉक्टर करुणा सागर!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

मानस इंटरनेशनल के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल है- डॉक्टर करुणा सागर,पुलिस महानिदेशक
जिले के प्रतिष्ठित मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी जहानाबाद के सभागार में पुलिस महानिदेशक – छात्र /छात्रा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर करुणा सागर पुलिस महानिदेशक निदेशक आधुनिकरण ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट, गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में डॉक्टर करुणा सागर ने कहा कि स्वयं को शिक्षा से जोड़ें। इस कथन से मेरा अभिप्राय है कि हर हाल में आपके घर में शिक्षा आए। यह आपका ध्येय को बने और इस ध्येय को प्राप्त करने के लिए आप हर संभव प्रयत्न करें। शिक्षा के माध्यम से ही आप अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं। आपके सामने ऐसे अनेक उदाहरण मौजूद है जो मेरी बातों को आपके हित में समर्थन कर रहा होगा। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो आपको अपने सपनों का परिवार बनाने के लिए शिक्षा प्राप्त करने का लक्ष्य हासिल करना होगा। सिर्फ आपको संकल्प लेना है हम कर सकते हैं और हम करेंगे। उन्होंने कहा कि मानस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं से मिलने एवं संवाद स्थापित करने का मौका मिला। इस अवसर पर स्कूल के छात्र संवाद में शामिल होकर बच्चों को प्रेरित करना एवं उसके प्रश्नों का उत्तर देना। एक पुलिस महानिदेशक के सामने पूरी निर्भीकता और सहजता से उनके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों से स्कूल के बच्चों का जो व्यक्तित्व मेरे सामने आया, मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि मानस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल है। संवाद के क्रम में स्कूल के विद्यार्थियों को सीखने की जिज्ञासा प्रश्न पूछने की क्षमता एवं उनके अनुशासन हमें बेहद रूप से प्रभावित किया है हमें विश्वास है कि मेरा प्रयास यहां के विद्यार्थी सार्थक करेंगे। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि मानस इंटरनेशनल का सूत्र वाक्य है कि जो बच्चा प्रश्न करना सीख गया वह पढ़ना भी जान गया। पुलिस महानिदेशक -छात्र/छात्रा संवाद पूर्णता छात्र हित में। ऐसे संवाद से बच्चों की पढ़ाई में अभिरुचि तेज होगी सपना साकार होगा एवं समझ में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। यह कार्यक्रम यहां के विद्यार्थियों के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा लेकिन इसके लिए ऐसे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने की जरूरत है और अपने ऊपर विश्वास एवं अच्छे विचार प्राप्त करने होंगे। जिन विद्यार्थियों को अपने आप पर विश्वास है उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है हर विद्यार्थी के मस्तिष्क में सैकड़ों विचार आते हैं और जाते हैं कुछ विचार अच्छे होते हैं कुछ विचार बुरे होते हैं तो अच्छे विचार को प्राप्त करते है ऐसा करने से अपने जीवन में जो सपना देखेंगे वह निश्चित पूरा होगा। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि इतने बड़े पुलिस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ आईपीएस के स्कूल में आना हम लोगों के लिए गौरव की बात है डॉक्टर करुणा सागर सर का प्रयास का मैं कायल हूं और कहना चाहता हूं कि ऐसे संवाद पूर्णता राष्ट्र हित में और छात्र हित में है। कारण इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अपने रूचि के अनुसार कैरियर चुनना आसान है। संवाद के क्रम में स्कूल के सारिका स्वराज वर्ग 9वीं की छात्रा ने प्रश्न पूछा श्रीमान ऐसे कौन-कौन महापुरुष है जिसने आप को सर्वाधिक प्रभावित किए। प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा महात्मा गांधी और मदन मोहन मालवीय से अधिक प्रभावित रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं महात्मा गांधी को ईश्वर नहीं मानता हूं बल्कि भारतीय पद्धति के महान व्यवस्थापक थे और उनके सत्य और अहिंसा के बदौलत अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। मदन मोहन मालवीय के बारे में उन्होंने कहा कि केवल दान से बीएचयू जैसे बड़े विश्वविद्यालय का निर्माण किए सचमुच में अद्भुत है, इस अवसर पर स्कूल के द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को बुके साल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कैप्टन अश्विनी कुमार शिक्षाविद राज किशोर शर्मा मोहम्मद इकबाल साहब अमेन पंचायत के मुखिया जी आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रामप्रवेश शर्मा एवं सहयोग रणधीर कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार, विनय कुमार, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, उज्जवल कुमार, अनुराग कुमार, राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन मोहम्मद सलीक के नेतृत्व में राष्ट्रगान से किया गया।

Join us on:

Leave a Comment