अमित कुमार की रिपोर्ट :-
प्रेस वार्ता के दौरान एडीजी मुख्यालय जितेंद्र गंगवार ने बताया कि”बिहार के पुलिस महकमे का सबसे हाईप्रोफाइल जालसाज अभिषेक अग्रवाल जब बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को कॉल करता था तो डीजीपी इसे सच मान कर घबरा जाते थे,. अभिषेक अग्रवाल जब डीजीपी को कॉल करता था तो एसके सिंघल उसे अपने से सिनियर समझ कर सर,सर,सर…कह कर संबोधित करते थे. अग्रवाल जब नाराज होकर फोन डिस्कनेक्ट कर देता था तो डीजीपी वाट्सएप पर बकायदा टाइम लेकर कॉल बैक करते थे। यह उस एफआईआर में भी दर्ज है जिसे बिहार के आर्थिक अपराध इकाई यानि EOU ने दर्ज किया है. EOU के DSP भास्कर रंजन ने रविवार को पकड़े गये अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज करायी है उसमें ये बातें लिखी हुई हैं. प्राथमिकी के मुताबिक अभिषेक अग्रवाल ने स्वीकार किया है कि “ DGP बिहार द्वारा भी मेरे नाटकीय रूप को असली मानते हुए मुझे सर, सर कह कर संबोधित किया जाता था तथा उनके द्वारा मेरे नाराजगी दिखाने पर मुझसे मोबाइल पर वाट्सएप के माध्यम से समय लेकर कॉल भी किया गया,, फिलहाल अभिषेक अग्रवाल की गिरफ्तारी हो गई है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह इतने संगीन मामलों में शामिल रहा है,
बाइट -जितेंद्र गंगवार




