अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट :-
फतुहा में ऐतिहासिक श्री बड़ी देवी जी गंजपर की माता के चौथे स्वरूप के पूजन के साथ हुई भव्य संध्या आरती…सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
(फतुहा): इस बार नवरात्रि को लेकर लोग बड़े उत्साहित नजर आ रहे हैं। चूंकि पिछले साल कोरोना विश्व महामारी के चलते लोग भयाक्रांत थे लेकिन इस बार बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक देवी के पूजन हेतु उत्साहित दिख रहे हैं. बात करें फतुहा के ऐतिहासिक श्री बड़ी देवी गंजपर की तो देवी के चौथे स्वरूप माता कुष्मांडा की पूजन हेतु गुरूवार को भक्तों का तांता लगा रहा. पूजन के पश्चात संध्या आरती के लिए श्रध्दालुओं की भारी संख्या में भीड़ जुटी, वही लोग मुख्य रूप से छोटे-छोटे बच्चे प्रसाद के लिए भी उत्साहित दिखे।
बाइट: पंडित शशिकांत पांडेय (वाराणसी)




