ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा चकमकरंद गांव में पत्नी की मौत के बाद पति ने डिप्रेशन में आकर शुक्रवार को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। इधर घटना के बाद मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक चांदपुरा गांव निवासी रामसेवक सिंह का 48 वर्षीय पुत्र विकास सिंह बताया गया है जिसका पत्नी लवली सिंह पिछले 14 दिन पहले कैंसर पीड़ित होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। वही मौत हो जाने के बाद युवक डिप्रेशन में चल रहा था। युवक उसकी इलाज के लिए अपनी मेहनत की कमाई पूरी झोंक दी थी फिर भी उसकी पत्नी लवली सिंह नहीं बच पाई। मृतक विकास का चार नाबालिक बच्चे है जिनमे तीन पुत्री और एक पुत्र है।
इधर घटना की जानकारी बिदुपुर थाना के पुलिस अधिकारी को मिले तभी पुलिस अधिकारी ने मौके से पहुंचकर घटना स्थल से एक पिस्टल खोखा और कारतूस बरामद किया है पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि 14 दिन पूर्व हुई पत्नी की मौत के बाद उस परिवार पर विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी। उसी वक्त से विकास डिप्रेशन में चल रहा था।
इधर मृतक विकास सिंह के सगे संबंधित और छोटे-छोटे चार बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वही गांव में पूरी तरह से मातम छा गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पत्नी की जुदाई विकास से रहा नहीं गया और उसमें भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।




