प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार एन एच 28 पर घोड़ा से टकरा गया जिसके बाद पीछे से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप जख्मी हो गया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव के निकट एनएच 28 की है। बताया जाता है कि दादुपुर पंचायत के वार्ड 5 निवासी गनौरी साह के 22 वर्षीय पुत्र साजन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बाइक के पीछे बैठा सिया राम साह के पुत्र रोहित कुमार घायल हो गया।बताया जाता है साजन कुमार अपने एक साथी के साथ गोधना गांव मरीज से मिलने जा रहा था तभी रानी गांव के पास एन एच 28 पर एक घोड़ा से टकरा गया जिसके बाद दलसिंहसराय से तेघड़ा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे साजन कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए हैं। बताया जाता है कि मृतक पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दूर्गा पूजा की खुशी गम में तब्दील हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। वहीं घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बाईट- स्थानीय निवासी




