जहानाबाद में भक्तिमय हुआ माहौल, दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद :-


दुर्गा पूजा जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है जहानाबाद जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंचता जा रहा है। जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न जगहों पर कलश स्थापना को लेकर नवरात्र प्रारंभ है।जिसे लेकर हर जगह मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इधर मूर्तिकार भी मूर्ति को अंतिम रूप देने के लिए जोर-शोर से जुटे हुए हैं। मूर्तिकार का कहना है कि पिछले 2 साल से कोरोना काल में हम लोगों का हाल बेहाल हो गया था लेकिन इस वर्ष जितना हम लोग उम्मीद लगाए थे उतना आमदनी नहीं हो पा रहा है। क्योंकि महंगाई काफी बढ़ गई है। मूर्तिकार का कहना है कि सरकार के द्वारा हम लोगों को जगह कभी एलॉटमेंट नहीं किया गया अगर जगह का एलॉटमेंट कर दिया जाता तो हम लोगों को मूर्ति बनाने में आसानी होती। इधर बाजार में दुर्गा पूजा को लेकर चहल-पहल बढ़ गया है ।श्रद्धालु नवरात्र में उपयोग होने वाले सामग्रियों की खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं ।हालत यह है कि कुल मिलाकर दुर्गा पूजा मैं पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। अमीर हो या गरीब सभी अपने अपने ढंग से दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहे हैं।

बाइट मूर्तिकार सूरज कुमार

Join us on:

Leave a Comment